फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना: बाजार बंद होने की अफवाह उड़ी, तो उमड़ी खरीदारों की भीड़

विज्ञापन
सब्जी मंडी में खरीदारी करते लोग - फोटो : PILIBHIT
विज्ञापन
पीलीभीत। शहर में बृहस्पतिवार रात यह अफवाह उड़ी कि कोरोना वायरस के चलते कभी भी बाजार बंद हो सकते हैं। यह अफवाह शुक्रवार सुबह तक फैलती रही और इस वजह से लोग खाने-पीने की जरूरी चीजें खरीदने के लिए घरों से निकल पड़े। आटा, चीनी, तेल और सब्जियों की दुकानों पर दिन भर भीड़ लग गई। जरूरी चीजों की मांग देखकर मुनाफाखोरों ने भी दाम बढ़ा दिए।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से यह पहले ही साफ किया जा चुका है कि लॉक डाउन सिर्फ अफवाह है। इस पर यकीन न करें, लेकिन लोगों ने प्रधानमंत्री की बात नहीं मानी। राष्ट्र के नाम पीएम के संबोधन के बाद बृहस्पतिवार रात से अफवाह उड़ने लगी कि कभी भी लॉक डाउन हो सकता है। बस, फिर क्या था। बाजार में लोग घरेलू चीजें खरीदने उमड़ पड़े। इसका असर शुक्रवार तक कायम रहा। जनता कर्फ्यू के चलते भी बाजार में खरीदारी करने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी। शहर के सब्जी मंडी, किराना बाजार, लोहा मंडी, ड्रमंडगंज चौराहा, गल्ला मंडी में ग्राहकों की भीड़ हो गई। दुकानों पर अचानक से ग्राहकों की भीड़ देखकर कुछ दुकानदारों ने अधिक मुनाफा कमाने के चक्कर में दोगुनी कीमत पर सामान बेचना शुरू कर दिया। खीरा, प्याज, गोभी, टमाटर, धनिया, कटहल के भाव में प्रति किलो पांच से दस रुपये कीमत बढ़ा दी। सब्जी विक्रेता अरबाज ने इस बात को स्वीकार भी किया, बताया कि प्रति किलो दो तीन रुपये की बढ़ोत्तरी की।
बाजार बंद होने की खबर सुनी
कोरोना वायरस के चलते बाजार बंद होने की बात सुनी। अगर ऐसा होता है तो खानपान का सामान जुटाना मुश्किल हो जाएगा। इसलिए घर के लिए राशन का सामान खरीदने आई हूं। -सोनिया, ग्राहक
विज्ञापन

पहले सामान खरीद लेना ही समझदारी
बाजार बंद हुए तो परिवार संकट में आ जाएगा। घर पर इतना राशन का सामान नहीं है कि तीन-चार दिन का भी काम चल सके। इसलिए पहले से सामान खरीदना समझदारी है। -रचना, ग्राहक
बाजार बंद करना सिर्फ अफवाह: डीएम
डीएम वैभव श्रीवास्तव का कहना है कि बाजार बंद की सिर्फ अफवाह फैलाई जा रही है। कहीं लॉक डाउन नहीं हो रहा। सब दुकानें खुली रहेंगी। रोजाना की जरूरत वाली दुकानें बंद नहीं रहेंगी। अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें