फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: तैयारियों का जाना हाल, समय से व्यवस्थाएं पूरी करने का निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 को निष्पक्ष, शांतिपूर्वक व सकुशल संपन्न कराने को जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी संजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में प्रभारी अधिकारियों के साथ बैठक हुई।
विज्ञापन

बैठक में सीडीओ को एफएसटी, एसएसटी व वीएसटी की ट्रेनिंग सुनिश्चित कराने को कहा गया। लेखन सामग्री, प्रपत्र एवं किट व्यवस्था की समीक्षा में उप कृषि निदेशक ने बताया कि सामग्री प्राप्त कर ली गई। एआरटीओ ने बताया कि वाहनों की पूर्ति बरेली से कर ली जाएगी। टेंट, फर्नीचर, बैरीकेडिंग, साउंड, प्रकाश व विद्युत व्यवस्था/जनरेटर की समीक्षा के दौरान अधिशासी अभियंता लोक निर्माण को समय रहते सभी व्यवस्थाएं पूरी करने को कहा गया। डीपीआरओ ने वीडियोग्राफी एवं सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था कर लिए जाने की जानकारी दी। अन्य व्यवस्थाओं के बारे में भी जानकारी ली गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें