फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: पतंग की डोर ने गुल कर दी बिजली

Tue, 03 Feb 2026 11:42 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। शहर में मंगलवार को बिजली आपूर्ति व्यवस्था बेपटरी हो गई। नकटादाना 33 केवीए लाइन में चीनी मांझा उलझ जाने से कई मोहल्लोंं की बिजली आपूर्ति बाधित रही। लोकल फाॅल्ट ने भी उपभोक्ताओं को पूरे दिन परेशान किया। बेनहर फीडर से जुड़े अशोक काॅलोनी, नई बस्ती, राम काॅलेज रोड, दुर्गा प्रसाद, वल्लभनगर, छोटी मार्केट, आसफ जान और मोहल्ला साहूकारा सहित कई प्रमुख इलाकों की बिजली आपूर्ति चार से पांच घंटे तक बाधित रही। अशोक काॅलोनी के आधे हिस्से में करीब छह घंटे तक कटौती रही। रात आठ बजे तक भी आपूर्ति बहाल नहीं की जा सकी।
विज्ञापन

बिजली संकट का मुख्य कारण नकटादाना 33 केवी लाइन पर चीनी मांझे से पतंग की डोर का फंसना बताया जा रहा है। हाईटेंशन लाइन में डोर फंसने के कारण तकनीकी खराबी आ गई। इसे ठीक करने में विभाग को काफी मशक्कत करनी पड़ी। बिजली कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर लाइन को दुरुस्त करने का प्रयास किया, लेकिन ऊंचाई और पेचीदा फाल्ट के कारण आपूर्ति बहाल होने में घंटों का समय लग गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें