फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशनलाल अध्यक्ष, महेश सचिव बने

Thu, 03 Sep 2015 12:02 AM IST
पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
संयुक्त बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनावों में किशनलाल 109 वोट पाकर अध्यक्ष बने वह 24 वोटों से जीते। उनके विरोधी रामऔतार को 87, प्रभा अवस्थी को 53, रामपाल को 22, सुरेश चंद्र को 41, सुरेंद्र मोहन को 26 वोट मिले।
विज्ञापन

एल्डर कमेटी के चेयरमैन पूर्व डीजीसी गुरसरन वर्मा ने बताया कि 340 वकीलों ने मतदान में हिस्सा लिया। सचिव पद पर महेश शर्मा 230 वोट लेकर 124 वोटों से कुलदीप अवस्थी से जीते। उनके विरोधी को 106 वोट मिले। मोहत्शिम मलिक 39 वोटों से जीतकर वरिष्ठ उपाध्यक्ष बने उन्हें 187 व उनके विरोधी दिनेश चंद्र को 148 मत मिले। संयुक्त सचिव प्रशासन के पद पर केके शुक्ला 140 वोट लेकर 38 वोटों से जीते। इस सीट पर राम सिंह को 102 व संजय को 89 वोट मिले। उपाध्यक्ष सीनियर पद पर बार काउंसिल के आदेश से बुधवार को दोपहर अकील अहमद का नाम प्रत्याशी के रूप में शामिल किया गया। इस सीट पर नौ सिंतबर को मतदान होगा। पहले इस सीट पर धीरेंद्र मिश्र व इजहार अहमद को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया था। पूरे दिन कचहरी में चुनाव की गहमा गहमी रही। निर्वाचित पदाधिकारियों को उनके समर्थकों को फूलमालाएं पहनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें