फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोबर, गोमूत्र की खाद व कीटनाशक का उपयोग करेंगे

Mon, 09 Feb 2015 12:01 AM IST
पूरनपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
 भारत स्वाभिमान किसान पंचायत और पतंजलि योग समिति की गांव लाह में हुई बैठक में नियमित योग शिक्षा चलाने, विष मुक्त खेती करने और स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

बैठक में स्वास्थ्य के प्रति विचार-विमर्श कर 21 फरवरी से सामूहिक योग कक्षा चलाने का भी निर्णय हुआ। जिला किसान पंचायत के प्रभारी दिलीप कुमार ने गौमूत्र, गोबर से सस्ती व उपयोगी खाद और कीटनाशक बनाकर प्रयोग करने तथा विदेशी खाद और जहरीली दवाओं से बचने का आह्वान किया। भारत स्वाभिमान के जिला प्रभारी महेंद्र सिंह ने बाबा रामदेव के निर्देशों का पालन करने और आचार्य कुलम को पांच एकड़ भूमि दान करने का आग्रह किया। पतंजलि योग समिति के जिला प्रभारी नरेंद्र पाल सिंह ने योग और प्राणायाम से लाभ की जानकारी दी। बैठक में सुखलाल, कालीचरन, जुगल किशोर, ओमकार वर्मा, सूरज पाल, रामऔतार, सिपाही लाल, रामऔतार, बाबूराम, सुंदर लाल, चंद्रिका प्रसाद आदि थे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें