फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा के पूर्व मंत्री गाजीपुर बॉर्डर पर किसान आंदोलन में हुए शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। जिले के किसान आंदोलन के समर्थन में लगातार सड़क पर उतरकर विरोध जता रहे हैं। समाजवादी पार्टी के पूर्व मंत्री हेमराज वर्मा दिल्ली में गाजीपुर बॉर्डर पर चल रहे आंदोलन में शामिल होने पहुंचे। उनके साथ कई सपा कार्यकर्ता और किसान भी गए थे। वहां उन्होंने कृषि कानूनों को खत्म करने की मांग की। आज पूर्व मंत्री की वापसी होगी।
विज्ञापन

कृषि कानूनों के विरोध में किसानों का आंदोलन चल रहा है। जिले में भी कई बार किसान और राजनैतिक दलों के लोग सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन कर चुके हैं। पूरनपुर और अमरिया क्षेत्र के काफी किसान पहले ही गाजीपुर बॉर्डर पर चल रहे आंदोलन में शामिल हो चुके हैं। सपा के पूर्व मंत्री हेमराज वर्मा भी लगातार कृषि कानूनों के विरोध में सड़क पर उतर चुके है। गणतंत्र दिवस पर उन्होंने कार्यकर्ताओं संग ट्रैक्टर रैली निकाली थी। रोकने पर एडीएम से झड़प भी हुई थी। इस मामले में पूर्व मंत्री और उनके समर्थकों पर गजरौला थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। इसके बाद अब पूर्व मंत्री गाजीपुर बॉर्डर भी पहुंच गए। उन्होंने बताया कि रविवार को वह पूरनपुर और अमरिया क्षेत्र के किसानों के साथ गाजीपुर बॉर्डर पहुंचे थे। यहां विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए। सोमवार को भी वहीं रुके रहे और दोपहर बाद वापसी को चल दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें