फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

100 रुपये किलो वाली मूंग की दाल 120 में बेचने पर फंसा व्यापारी

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। प्रशासन की ओर से 100 रुपये किलो निर्धारित मूंग की दाल की कीमत ग्राहक से 120 रुपये वसूलना किराना व्यापारी को महंगा पड़ गया। शिकायत मिलने पर राजस्व टीम ने मामला पकड़ लिया। डीएम की अनुमति मिलने के बाद विपणन निरीक्षक की तहरीर पर कोतवाली में आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की।
विज्ञापन

लॉकडाउन के बीच कालाबाजारी रोकने के लिए प्रशासन की ओर से सब्जी, फल और किराना सामान के दाम तय किए जा चुके हैं। इसकी निगरानी के लिए तहसील स्तर से टीम भी लगाई गई है। अब तक इससे जुड़ी 13 रिपोर्ट दर्ज की जा चुकी हैं। इसके बावजूद कुछ व्यापारी जरूरी सामान के ज्यादा दाम वसूलने से बाज नहीं आ रहे। शहर से बुधवार को इस तह का एक और मामला सामने आया। मोहल्ला आसफजान के निवासी दिलीप कुमार की कोतवाली रोड पर उत्तम प्रोवीजन स्टोर नाम से किराना की दुकान है। यहां पर जरूरत के सामान के तय दाम से अधिक कीमत वसूलने की शिकायतें मिल रही थीं। राजस्व टीम के लेखपाल ग्राहक बनकर गए। व्यापारी ने 100 रुपये किलो वाली मूंग की दाल 120 रुपये किलो उन्हें बेची। लेखपाल को इसका पक्का बिल भी नहीं दिया गया। इसकी जानकारी आला अधिकारियों को दी गई। डीएम वैभव श्रीवास्तव से अनुमति मिलने के बाद मंगलवार देर रात मामले में लेखपाल की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई। कोतवाल श्रीकांत द्विवेदी ने बताया कि विपणन निरीक्षक जय सिंह से मिली तहरीर के आधार पर व्यापारी दिलीप कुमार पर आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें