फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किराना का थोक व्यापारी नहीं दे रहा था बिल, गंदगी भी मिली

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। पूरनपुर के थोक किराना व्यापारी की ओर से ग्राहकों को खरीदे गए सामान का बिल नहीं दिया जा रहा था। अचानक निरीक्षण करने पहुंची प्रशासनिक टीम ने सवाल किए तो व्यापारी रसीद बुक नहीं दिखा सका। दुकान पर सफाई व्यवस्था भी संतोषजनक नहीं मिली। इस पर उसे नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन

जिला खाद्य विपणन अधिकारी अविनाश कुमार झा और खाद्य विभाग के अभिहित अधिकारी शशांक त्रिपाठी ने मंगलवार सुबह टीम के साथ पूरनपुर में किराना सामान के थोक दुकानों और गोदामों का निरीक्षण किया। कई दुकानों की जांच करने के बाद अफसर रेलवे स्टेशन चौक पर मैसर्स काली मां ट्रेडर्स पर पहुंचे। यहां व्यापारी द्वारा खुदरा दुकानदारों और ग्राहकों को बिक्री रसीद नही दी जा रही थी। इसको लेकर जब उससे सवाल किए गए तो रसीद बुक भी व्यापारी के पास नहीं मिली। अभिहीत अधिकारी ने बताया कि डिप्टी कमिश्नर वाणिज्य ने इस फर्म की एसआईबी टीम बरेली से जांच कराने के निर्देश दिए हैं। दुकान में साफ-सफाई न मिलने पर फर्म के प्रोपराइटर किशनलाल को नोटिस जारी किया है। जबाव संतोषजनक न मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल खाद्य वस्तुओं का थोक और खुदरा मूल्य सही मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें