फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: किशोरी को अगवा कर कई दिन किया दुष्कर्म

Sun, 20 Aug 2023 12:29 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। किशोरी को अगवा कर उसके साथ कई दिन तक दुष्कर्म किया गया। किशोरी ने बदनामी का वास्ता देकर निकाह करने को कहा तो उसकी पिटाई की गई। बाद में उसे गांव के बाहर छोड़ दिया गया। किशोरी की मां ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की महिला ने बताया कि उसकी 13 वर्षीय पुत्री 18 मई को गांव के ही धार्मिक स्थल पर गई थी। वहां से लखीमपुर खीरी के गांव धर्मापुर का एक युवक उसे अगवा कर ले गया। उसने किशोरी को पलिया और निघासन में किराए पर कमरा लेकर रखा और कई दिन दुष्कर्म किया। किशोरी ने बदनामी का वास्ता देकर निकाह करने को कहा तो आरोपी ने उसकी पिटाई की।
किशोरी की मां का आरोप है कि शुक्रवार को आरोपी की मां किशोरी को गांव को बाहर छोड़ गई। घर आकर किशोरी ने घटना के बारे में परिजनों को बताया। किशोरी की मां ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें