फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: अगवा कर किशोरी से किया दुष्कर्म

Mon, 11 Sep 2023 12:12 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। अगवा किशोरी को पुलिस ने बरामद कर लिया है। किशोरी ने आरोपी पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। इधर, एक अन्य गांव से बहला-फुसला कर ले जाई गई युवती को भी पुलिस ने बरामद कर लिया है।
विज्ञापन


एक गांव की 14 वर्षीय किशोरी को दूसरे गांव का युवक एक सितंबर को अगवा कर ले गया था। किशोरी छह सितंबर को एक गांव से बरामद हो गई थी। आरोपी भाग गया था। पुलिस ने किशोरी की बहन की ओर से गांव गुलड़िया खास निवासी अजय के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। किशोरी ने आरोपी पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। कोतवाल जगत सिंह ने बताया कि किशोरी का मेडिकल कराने के बाद उसके कोर्ट में बयान कराए जाएंगे।
इधर, एक अन्य गांव की युवती को गजरौला खास निवासी फिरासत बहला-फुसला कर ले गया था। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। पुलिस ने युवती को बरामद कर लिया है। उसे मेडिकल के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें