फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: बरखेड़ा में भिड़े दुकानदार, एक का फावड़े से सिर फोड़ा

Mon, 11 Sep 2023 12:09 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
बरखेड़ा। थाने से सौ मीटर की दूरी पर बैंक ऑफ बड़ौदा के सामने चाय-पकोड़ी दुकानदार आपस में झगड़ने लगे। देखते ही देखते दोनों में मारपीट हो गई। इस दौरान एक का फावड़ा मारकर सिर फोड़ दिया गया।
विज्ञापन

कस्बे के मुख्य बाजार में संजू व बाबूराम की चाय पकौड़ी की दुकान हैं। रविवार को किसी बात पर दोनों के बीच विवाद हो गया। कहासुनी के बाद उनमें मारपीट शुरू हो गई। संजू ने बाबूराम को डंडों से पीटना शुरू कर दिया। संजू के भाई सर्वेश ने पास में रखे फावड़े से बाबूराम के सिर पर वार कर दिया। इससे उनका सिर फट गया और वह बेहोश हो गए। उन्हें जिला अस्पताल भेजा गया है। घटना की तहरीर बरखेड़ा पुलिस को दी गई है। थाना प्रभारी राजवीर सिंह परमार ने बताया कि दोनों हमलावरों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें