फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखीमपुर में अरदास को लेकर जिले में अलर्ट जारी

विज्ञापन
मंडी समिति में तैनात फोर्स। संवाद - फोटो : PILIBHIT
विज्ञापन
पीलीभीत। लखीमपुर में मृतक किसानों के अंतिम अरदास में भीड़ जुटने को लेकर जिले में अलर्ट घोषित किया गया है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिले को पांच जोन में बांटा गया है, जिससे माहौल न बिगड़े। मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस फोर्स को तैनात किया गया है।
विज्ञापन

तिकुनिया में हुई घटना में मारे गए किसानों को इंसाफ दिलाने के लिए मंगलवार को अंतिम अरदास होगी। इसमें शामिल होने के लिए आसपास के जिलों सहित अन्य प्रदेशों के किसान आ रहे हैं। जिले में किसी तरह का माहौल न बिगड़े, इसके लिए डीएम ने अलर्ट जारी किया है। जिले को पांच जोन, 15 सेक्टर, 42 सब सेक्टर में बांटा गया है। सभी जोन और सेक्टरों मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है। इसके अलावा पीएसी और फोर्स को भी बड़ी संख्या में तैनात किया जाएगा। हालांकि किसी भी हाईवे को बंद करने की कोई प्रक्रिया नहीं है। जनपद से लखीमपुर जाने वाले किसानों पर भी निगाह रखी जाएगी। डीएम और एसपी भी भ्रमण कर व्यवस्था का जायजा लेंगे।
जिले में अलर्ट किया गया है। जोन, सेक्टर में जिले को बांटकर मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं। जिले का माहौल खराब नहीं होने दिया जाएगा। शांति व्यवस्था को लेकर भ्रमण कर स्थिति का जायजा लिया जाएगा। - पुलकित खरे, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें