फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखीमपुर के लिए चले वीएम सिंह को प्रशासन ने हापुड़ में छह घंटे रोका, फिर छोड़ा

विज्ञापन
हापुड़ में रोके जाने पर डीएम से वार्ता करते किसान नेता वीएम सिंह। - फोटो : PILIBHIT
विज्ञापन
पीलीभीत। दिल्ली से पीलीभीत होते हुए लखीमपुर के लिए रवाना हुए राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के अध्यक्ष वीएम सिंह को यूपी पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने हापुड़ में रोक लिया। सोमवार को सुबह 10.30 बजे हापुड़ पहुंचे वीएम सिंह छह घंटे तक डीआरडीओ के गेस्ट हाउस में रहे। इस दौरान हापुड़ के जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के अलावा कमिश्नर और आईजी भी उनसे वार्ता की। उनसे लखीमपुर खीरी न जाने का आग्रह किया लेकिन जब वीएम सिंह अडिग हो गए तो उन्हेें 4.30 बजे हापुड़ से निकलने दिया। पीलीभीत पहुंचे वीएम सिंह ने रात आठ बजे बताया कि शहीद किसानों के साथ उनकी भावनाएं जुड़ी हैं। घटना दुखद है। वह पूरनपुर होते तिकुनियां के लिए जाएंगे। इस घटना के विरोध में पूरनपुर में उनके कार्यकर्ताओं ने 22 घंटे तक धरना प्रदर्शन किया है। पीलीभीत के एसपी ने उन्हें दिन में फोन किया था और धरना प्रदर्शन खत्म कराने का आग्रह किया था। तब उन्होंने कार्यकर्ताओं से बातचीत की और धरने को खत्म कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें