संजय गांधी क्रिकेट ग्राउंड पर राजा कप क्रिकेट टूर्नामेंट के दौरान खेलते खिलाड़ी।आयोजक
न्यूरिया। राजा कॉलोनी स्थित संजय गांधी क्रिकेट ग्राउंड पर रविवार को खेले गए राजा कप क्रिकेट टूर्नामेंट वर्ष 2026 के अंतर्गत सातवें लीग मुकाबले में खटीमा की टीम ने गुप्ता कॉलोनी को सात विकेट से पराजित कर शानदार जीत दर्ज की।
टॉस जीतकर खटीमा ने पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए गुप्ता कॉलोनी की टीम 15 ओवर में 7 विकेट खोकर मात्र 74 रन ही बना सकी। टीम की ओर से सूरज ने 20 गेंदों पर दो चौके और एक छक्के की मदद से सर्वाधिक 25 रन बनाए। खटीमा की ओर से गेंदबाजी में विक्की, करण और शुक्ला ने प्रभावी प्रदर्शन करते हुए दो-दो विकेट झटके।
जीत के लिए 75 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी खटीमा की टीम ने आक्रामक बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए मात्र छह ओवर तीन गेंद में तीन विकेट के नुकसान पर 77 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। खटीमा की ओर से विक्की ने 14 गेंदों पर 6 छक्के और 2 चौकों की मदद से नाबाद 46 रन की पारी खेली। शानदार ऑल राउंडर प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।
मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार बिंदर सिंह के हाथों विक्की को प्रदान किया गया। मैच का उद्घाटन बिंदर सिंह एवं रक्षपाल सिंह ने किया। मैच के दौरान दर्शकों को भरपूर रोमांच देखने को मिला। इस अवसर पर उपानंद मिस्त्री, पार्थ सारथी, चंद्रशेखर, कृष्णकांत मंडल, गौरंग विश्वास, विवेक राय रहे।