हजरत ख्वाजा सूफी इमदाद शाह के पहले सालाना उर्स के दूसरे दिन चादरों का जुलूस निकाला गया। सलातो सलाम के बाद हजरत को खिराजे अकीदत पेश की।
क्षेत्र के गांव धुंधरी के खानकाह इमदादी में चल रहे तीन दिवसीय सालाना उर्स के तहत शनिवार को भी बड़ी तादाद में जायरीनों की आमद का सिलसिला जारी रहा। बाद नमाजे जौहर जायरीनों ने गुलपोशी व चादरपोशी की। चादरों का जुलूस निकाला गया। जुलूस के पीछे मुश्ताक साबरी कव्वाल पार्टी के सदस्य सूफियाना कलाम पेश करते चल रहे थे। सलातो सलाम पेश कर हजरत को खिराजे अकीदत पेश की गई। चादरपोशी का सिलसिला देर शाम तक जारी रहा।
इस मौके पर हजरत शाकिर हुसैन मियां, सज्जाद हुसैन, अजीजुल हसन, आरिफ हसनी, जाहिद हुसैन अंसारी, कारी जैनुद्दीन, फैय्याज हुसैन, मरगूब हुसैन, सिद्दीक मियां, सूफी अब्दुल वहीद आदि मौजूद रहे। उर्स का समापन 17 जनवरी को होगा।