फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडीएम से खनन का प्रभार छिना...डीएलआरसी भी पैदल

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। अवैध खनन मामले में शासन तक मामला पहुंचने के बाद डीएम की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है। एक दिन पहले शाहजहांपुर के भाजपा नेता डीपीएस राठौर समेत तीन लोगों पर एफआईआर दर्ज कराने के बाद डीएम ने एडीएम एफआर अतुल कुमार सिंह से खनन का प्रभार वापस ले लिया। एडीएम एफआर की जगह सिटी मजिस्ट्रेट अरुण कुमार सिंह को नया खनन प्रभारी बनाया गया है।
विज्ञापन

अवैध खनन का मामला सुर्खियों में आने के बाद एडीएम एफआर अतुल कुमार सिंह लंबी छुट्टी पर चले गए थे। एक बार वह छुट्टी से वापस भी आए लेकिन बीसलपुर विधायक के मोर्चा खोलते ही एडीएम एफआर ने मामले से फिर किनारा कर लिया और दोबारा अवकाश पर चले गए। उनकी इस कार्यशैली को प्रशासनिक दृष्टिकोण से ठीक नहीं माना गया। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार लखनऊ से लौटते ही डीएम वैभव श्रीवास्तव ने एडीएम एफआर से खनन का प्रभार वापस लेकर उसे हाल ही में स्थानांतरित होकर आए सिटी मजिस्ट्रेट को सौंप दिया। इसके अलावा खनन विभाग का काम देख रहे कलक्ट्रेट कर्मी (डीएलआरसी) प्रियांशु पांडेय भी पैदल हो गए हैं। उनका चार्ज दूसरे क्लर्क अमित सक्सेना को दिया गया है। हालांकि प्रशासन की ओर से इन खबरों की देर रात तक पुष्टि नहीं की गई। न ही उच्चाधिकारियों ने इस मामले पर ना तो ना कहा, और न ही हां। सोशल मीडिया पर पूरे दिन इस बात की चर्चा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें