फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल साइट्स पर वायरल फोटो से खाकी की फजीहत    

Sat, 29 Jul 2017 11:29 PM IST
पीलीभीत।
विज्ञापन
सोशल साइट्स पर वायरल फोटो से खाकी की फजीहत     - फोटो : सोशल साइट्स पर वायरल फोटो से खाकी की फजीहत    
विज्ञापन
 कुर्सी पर बैठकर फोन पर बात कर रहे दरोगा और उनके पैरों के पास लेटे एक बुजुर्ग फरियादी की तस्वीर तेजी से सोशल साइट्स पर वायरल हो रही है। फोटो पोस्ट करने वाले इसे पूरनपुर कोतवाली की बलमरामपुर पुलिस चौकी का बता रहे हैं। जिसको लेकर पुलिस की खासी फजीहत हो रही है।       
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस तस्वीर से महकमे की फजीहत को देखते हुए एसपी कलानिधि नैथानी ने मामले की जांच कराई। शुरुआती जांच में पुलिस की ओर से एक बयान सामने आया है। जिससे फोटो के बलरामपुर चौकी का होने की बात स्पष्ट हो गई है। इसमें कुर्सी पर बैठे दरोगा चौकी प्रभारी योगेंद्र पाल सिंह बताए गए हैं। हालांकि यह फरियादी क्यों चौकी पर आया और ऐसा किस लिए कर रहा है। इसको लेकर तस्वीर साफ नहीं हो सकी है। एसपी के पीआरओ सेल से इस फोटो को लेकर अपना पक्ष रखा गया है। उनका कहना है कि फोटो को लेकर चौकी पुलिस से जानकारी की गई है। जिसमें यह बताया गया है कि चौकी प्रभारी किसी से फोन पर बात कर रहे थे। इस बीच एक बुजुर्ग आकर उनके पैरों के पास आकर अचानक लेट गया था।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें