फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केजीएन-2 पर फिर चली प्रशासन की जेसीबी

Mon, 07 Dec 2015 10:16 PM IST
plibhit
विज्ञापन
विज्ञापन
केजीएन फेस-2 कॉलोनी में प्रशासन की कार्रवाई सोमवार को भी जारी रही। चिन्हित जमीन से निर्माण न हटाने पर प्रशासन से जेसीबी से इसे हटवा दिया। इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट की एक व्यक्ति नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन

सरकारी जमीन कब्जाकर विकसित की गई केजीएन कॉलोनी के फेस-2 में दो दिन पूर्व चिन्हित की गई नजूल की जमीन पर कब्जा मिलने पर दो मकान व केजीएन कॉलोनी कार्यालय का चबूतरा तोड़ दिया गया था जबकि तीन कब्जेदारों के फ्री होल्ड होने की जानकारी पर अभिलेख मांगे गए थे। सोमवार को सिटी मजिस्ट्रेट जितेंद्र कुमार शर्मा के नेतृत्व में राजस्व टीम केजीएन फेस-2 पहुंची। इसमें एक प्लाट में किया गया निर्माण को खाली कराकर ढहा दिया। इसके साथ ही नजूल की जमीन पर बने कॉलोनी के मुख्य मार्ग के दोनों ओर लगी फैंसी लाइटें आदि भी तोड़ दी गईं। कार्रवाई के दौरान कॉलोनाइजर के एक नजदीकी ने सिटी मजिस्ट्रेट से बहस करने का प्रयास किया। बात बढ़ने पर सिटी मजिस्ट्रेट ने पुलिस से गिरफ्तार करने के निर्देश दिए लेकिन माफी मांगने पर सिटी मजिस्ट्रेट ने उसे छोड़ दिया। कार्रवाई के दौरान कॉलोनी में अफरा तफरी का माहौल रहा है और बड़ी संख्या में लोग कार्रवाई देखने को कॉलोनी में डटे रहे। कार्रवाई के दौरान एसडीएम सदर सुरेंद्र बहादुर यादव, सीओ सिटी यशवीर सिंह, तहसीलदार इंद्राकांत द्विवेदी, न्यायिक तहसीलदार अरुणमणि त्रिपाठी, एसएसआई पीके दुबे, सिद्धराज सिंह सहित कई अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें