गोमती नदी के त्रिवेणी घाट पर हुई गोष्ठी में शामिल गोमती प्रहरी । स्रोत - आयोजक
पूरनपुर। गोमती नदी के त्रिवेणी घाट पर जीव-जंतुओं को बचाने के लिए जागरूकता गोष्ठी हुई। गोष्ठी में गोमती को स्वच्छ और प्लास्टिक मुक्त रखने की अपील की गई।
भारतीय वन्यजीव संस्थान की प्रोजेक्ट एसोसिएट अंजना शर्मा और शालिनी नेगी ने कहा कि गोमती को स्वच्छ बनाने को प्लास्टिक और कचरा मुक्त करने की आवश्यकता है, ताकि नदी में पाए जाने वाले जीव-जंतुओं के जीवन को सुरक्षित किया जा सके।
गोष्ठी में पीलीभीत के एसोसिएट कोआर्डिनेटर हसनैन खां ने साप्ताहिक सफाई अभियान चलाने पर जोर दिया। इस पर अभियान से विद्यार्थियों को जोड़ने की बात कही गई। गोष्ठी में प्रियंका वर्मा, प्रीति, इंद्रजीत कौर, शिखा शर्मा, रिकी, सीमा, जैयनशी, वंदना, सोनी, अमन, सौरभ, लक्ष्मन प्रसाद आदि मौजूद रहे।