फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: नितिन नवीन को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने पर कायस्थ समाज ने बांटी मिठाई

Tue, 16 Dec 2025 12:05 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। बिहार सरकार में कैबिनेट मंत्री व अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के पूर्व राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष नितिन नवीन को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर पीलीभीत में कायस्थ समाज ने हर्ष व्यक्त किया। इस अवसर पर कायस्थ सेवा समिति व अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को मोहल्ला सुनगढ़ी स्थित कायस्थ भवन में कार्यक्रम हुआ। लोगों ने मिठाई बांटकर व आतिशबाजी कर खुशी मनाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता अवनीश सक्सेना ने की। इस मौके पर महेश नारायण प्रधान, सुशील बाबू सक्सेना, अविनाश चंद्रा, शेखर सक्सेना, नितिन प्रभात सक्सेना, आलोक सक्सेना, कमल सक्सेना, बृज बिहारी लाल सक्सेना, आयुष सक्सेना, तुषार चंद्रा, अशोक कुमार सक्सेना, साकेत सक्सेना सहित समाज के अनेक लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें