पीलीभीत। सर्वोच्च प्राथमिकता वाले ऑपरेशन कायाकल्प को लेकर तेजी से कवायद शुरू हो गई है। जनपद के 362 परिषदीय स्कूलों में एक साथ कायाकल्प अभियान शुरू होगा। दो अक्तूबर को जनप्रतिनिधि और जिलास्तरीय अधिकारी स्कूलों में विभिन्न कार्यों का शुभारंभ करेंगे।
मिशन कायाकल्प के तहत डीएम के निर्देश पर 339 ग्राम पंचायतें चिह्नित की गई। इन ग्राम पंचायतों में परिषदीय स्कूलों का सर्वे कराकर रिपोर्ट तैयार की गई। इस रिपोर्ट के आधार पर ऑपरेशन कायाकल्प के तहत 362 परिषदीय विद्यालयों का चयन कायाकल्प अभियान के लिए किया गया। जिला समन्वयक पंकज शाक्य ने बताया कि दो अक्तूबर को सभी विद्यालयों में ऑपरेशन कायाकल्प के तहत सौंदर्यीकरण का कार्य शुरू होगा। विद्यालयों में टाइल्स लगाने का कार्य होगा।
ब्लाक/ प्राथमिक/उच्च प्राथमिक विद्यालय
अमरिया- 38/36
बरखेड़ा- 05/07
बीसलपुर- 16/09
बिलसंडा- 39/18
ललौरीखेड़ा- 23/12
मरौरी- 28/19
पूरनपुर- 67/47
ऑपरेशन कायाकल्प का खाका तैयार किया जा चुका है। दो अक्तूबर को सभी 362 परिषदीय स्कूलों में एक साथ काम शुरू कराए जाएंगे। - चंद्रकेश सिंह, बीएसए