फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: कटना नदी का होगा पुनरोद्धार, शासन से मिली मंजूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। नदियों के पुनरोद्धार के लिए शासन स्तर से प्रयास जारी है। इसके लिए जिले की कटना नदी के पुनरोद्धार को मंजूरी दी गई है।
विज्ञापन


नमामि गंगे और ग्रामीण जलापूर्ति विभाग को इस योजना के लिए नोडल बनाया गया है। सिंचाई विभाग, ग्राम्य विकास, नगर विकास, लघु सिंचाई, वन एवं वन्यजीव प्रभाग इस योजना में सहयोग प्रदान करेगा। मंजूरी मिलने के बाद अब कटना नदी के जल गुणवत्ता में वृद्धि, पर्याप्त जल उपलब्धता, जैव विविधता संरक्षण के साथ ही अतिक्रमण से बचाने के प्रयास किए जाएंगे। वन एवं वन्यजीव प्रभाग के डीएफओ भरत कुमार डीके ने बताया कि कटना नदी के पुनरोद्धार और पुन: जीवित करने को लेकर शासन से ही आदेश प्राप्त हुआ है। इसमें पंचायत और नगर पालिका की ओर से कार्यों के संबंध प्रस्ताव मांगे जाएंगे। इसके बाद कार्यों पर अमल किया जाएगा। कार्यों की गुणवत्ता, निगरानी के साथ बेहतर करने पर विभाग का जोर रहेगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें