महाराजपुर गांव में की महिलाएं सुबह मंदिर पर एकत्र हुई और कलश लेकर शारदा नदी पहुंची। यहां से जल भरने के बाद सिर पर कलश लेकर भजन कीर्तन करते हुए कार्यक्रम स्थल पहुंची। यहां मंत्रोच्चार के साथ कलश के लिए कार्यक्रम स्थल पर स्थापित कराया गया। दोपहर बाद कार्यक्रम स्थल पर भागवत कथा शुरू हुई, जिसमें विधायक पीतमराम ने पहुंचकर दीप प्रज्वलन किया। उन्होंने क्षेत्र के लोगों को इस पुनीत कार्य के लिए बधाई दी। इसके बाद वृंदावन से आए कथावाचक ने भागवत कथा का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि भागवत कथा में वेदों का सार है और इसकी कथा श्रवण मात्र से ही मनुष्य के संकट कम हो जाते हैं। आयोजक मंडल ने बताया कि तीन दिन चलने वाले इस कार्यक्रम का समापन 22 मई को महाआरती और भंडारे के साथ होगा। इस मौके पर लखन राय, अजीत मंडल, सुभाष सिकदार, कृष्णा बर्मन, गणपति, खोखन सरकार, सुखविंदर, प्रफुल्ल, उत्तम कुमार सहित कई लोग मौजूद रहे।