पूरनपुर। 11 वर्षोंं के इंतजार के बाद पीलीभीत होकर ऐशबाग एक्सप्रेस ट्रेन फिर दौड़ी तो क्षेत्रीय लोगों में खुशी छा गई।
मीटरगेज के दौर में बरेली-ऐशबाग(रेलखंड एक्सप्रेस) नाम से ट्रेन का संचालन होता था। ब्रॉडगेज में बदले जाने के समय इस ट्रेन का संचालन बंद हो गया था। अब विस्तारित होकर ट्रेन कासगंज से बदायूं, बरेली, पीलीभीत और पूरनपुर होते हुए लखनऊ के ऐशबाग स्टेशन तक दौड़ेगी। रविवार को पूरनपुर रेलवे स्टेशन पर उद्घाटन विशेष ट्रेन का केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने झंडी दिखाकर रवाना किया।
ट्रेन के शुभारंभ कार्यक्रम को लेकर पूरनपुर स्टेशन को भव्य रूप से सजाया गया। सुबह से क्षेत्रीय लोगों की भीड़ उमड़ी। व्यापारियों से लेकर विद्यार्थियों, किसानों समेत हर वर्ग के लोगों के चेहरों पर खुशी देखी गई।
दोपहर करीब सवा तीन बजे स्थानीय सांसद एवं केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद कार्यक्रम स्थल पहुंचे और समारोह को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि सौगात तो छोटी है। मगर इसका प्रभाव दूर तक रहेगा। बरेली-लखनऊ जाने वाले व्यापारियों, विद्यार्थियों सहित सभी वर्ग के लोगों को लाभ मिलेगा।
विकास की परियोजनाओं में कोई कोर कसर नहीं रखी जाएगी। ब्राॅडगेज होने के साथ ट्रेनें चलवाने का काम किया गया है। हाल में महाराष्ट्र के नांदेड़ के लिए ट्रेन शुरू कराई गई।
अमृतसर के लिए भी शीघ्र ही ट्रेन चलवाने के लिए प्रयास जारी हैं। रेल मंत्री से भी बात हो चुकी है। एडीआरएम मनोज कुमार ने कहा कि सोमवार से नियमित ट्रेन चलेगी।
समारोह में विधायक बाबूराम पासवान, एमएलसी डॉ. सुधीर कुमार गुप्ता, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह आदि ने विचार रखे। संचालन प्रफुल्ल मिश्रा ने किया। समारोह में जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता, अपूर्व सिंह, अनुराग अग्निहोत्री, अनुज गुप्ता, प्रांतीय व्यापारी नेता हंसराज गुलाटी आदि प्रमुख लोग थे।
पूरनपुर में ट्रेन को झंडी दिखाकर रवाना करते केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद -संवाद