फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: पूरनपुर में पीलीभीत रोड पर बनेगा कार्तिकेय गेट

विज्ञापन
पूरनपुर में कार्तिकेय गेट निर्माण के शुभारंभ पर मौजूद लोग । स्रोत - संगठन
विज्ञापन
पूरनपुर। नगर पालिका नगर के पीलीभीत रोड पर एलआईसी कार्यालय के समीप कार्तिकेय गेट बनवाएगी। मंगलवार को पूजन के साथ इसकी नींव रखी गई।
विज्ञापन

नगर पालिका की ओर से पुरानी स्टेट बैंक बिल्डिंग तिराहा के समीप तिरंगा चौराहा बनवाया गया। ब्लाॅक चौराहे पर महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा स्थापित कराई गई। अब नगर पालिका पीलीभीत रोड पर एलआईसी कार्यालय के समीप कार्तिकेय गेट बनवाएगी। कुमार तनय वैश्य सभा के अध्यक्ष डॉ. दिनेश गुप्ता, महामंत्री हर्ष गुप्ता ने बताया कि कार्तिकेय गेट निर्माण से वैश्य समाज के लोगों में खुशी है। मंगलवार को पूजन के साथ गेट के निर्माण का शुभारंभ किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता, कुमार तनय वैश्य सभा के अध्यक्ष डॉ. दिनेश गुप्ता, महामंत्री हर्ष गुप्ता ने पूजन के साथ पहली ईंट रखवाई। इस दौरान अनुज वैश्य, राकेश गुप्ता, नवीन गुप्ता, रवि गुप्ता, संजय गुप्ता, डॉ. प्रवीण गुप्ता, हरिश्चंद्र गुप्ता आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें