फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: 21 जोड़े विवाह बंधन में बंधे

विज्ञापन
बीसलपुर अग्रवाल सभा भवन के वैवाहिक स्थल पर बैठे दूल्हे । संवाद
विज्ञापन
बीसलपुर। अग्रवाल सभा भवन मे मंगलवार को कांवरथी सेवादल के तत्वावधान में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में 21 जोड़े विवाह बंधन में बंध गए।
विज्ञापन

समारोह में पंडितों ने विधि-विधान से मंत्रोच्चारण कर फेरे करवाए। विवाह के दौरान वर-वधू ने एक दूसरे के गले में जयमाला डाली। विवाह से पूर्व नगर में बैंडबाजे के साथ सामूहिक रूप से बरात भी निकाली गई। सुरक्षा के लिहाज से बरात और विवाह स्थल पर पूरे समय पुलिस बल मौजूद रहा।
सेवादल के कार्यकर्ताओं ने नवदंपती को उपहार दिए। भाजपा विधायक विवेक वर्मा ने मौके पर पहुचकर सभी को आशीर्वाद दिया। व्यवस्था में सेवादल के अध्यक्ष विजय ओम गुप्ता, उपाध्यक्ष मोहन अग्रवाल, मंत्री अनुज मित्तल, प्रबंधक अवधेश अग्रवाल, कोषाध्यक्ष अनूप अग्रवाल, वीरेद्र सक्सेना, सुभाष अग्रवाल, सुशील अग्रवाल आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विवाह स्थल पर सजावट का विशेष बंदोबस्त किया गया था। सेवादल की ओर से बरातियों के जलपान और भोजन का भी बंदोबस्त किया गया।

बीसलपुर अग्रवाल सभा भवन के वैवाहिक स्थल पर बैठे दूल्हे । संवाद

बीसलपुर अग्रवाल सभा भवन के वैवाहिक स्थल पर बैठे दूल्हे । संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें