गुरुद्वारा बीड़ बाबा बुड्ढा साहिब में शुक्रवार को कारसेवा शुरू हुई। इसमें आसपास की सिख संगत ने बड़ी तादाद में हिस्सा लिया।
क्षेत्र के गांव मुड़लिया गौसू स्थित गुरुद्वारे को भव्य रूप देने के लिए शुक्रवार को क्षेत्र के अलावा आसपास गांवों की सिख संगत भी पहुंची। कारसेवा का शुभारंभ गुरुनानक अकाली दल के बाबा मान सिंह, जत्थेदार बाबा महावा सिंह, सेवादार नरेंद्र सिंह ने किया। तपती धूप के बावजूद कारसेवा में बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस मौके पर कुलवंत सिंह, रंजीत सिंह, जसवीर सिंह, बलजिंदर सिंह, निशान सिंह, छिंदर सिंह, हरदीप सिंह, हरविंदर सिंह, पलविंदर सिंह, अमर सिंह, हरवंश सिंह, आत्मजीत सिंह, अख्तर खां समेत बड़ी तादाद में संगत मौजूद रही।