फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावन का तीसरा सोमवार आज, कांवड़िये पहुंचे, करेंगे जलाभिषेक

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। सावन के तीसरे सोमवार से एक दिन पहले से शहर से देहात क्षेत्रों के शिव मंदिरों पर भक्तों का रौनक हो गई है। जल लेकर शिवभक्त क्षेत्र में लौट आए हैं। शहर की मंडी समिति में बड़ी संख्या में भक्त पहुंच गए। भगवान शिव की आराधना के लिए सावन माह का विशेष महत्व होता है।
विज्ञापन

सावन के तीसरे सोमवार की पूर्व संध्या पर पूरे दिन शिव मंदिरों में विशेष तैयारियां की गई। मंदिरों की साफ-सफाई के साथ-साथ मनोहारी पोशाकें बनाई गई। शिव मंदिरों पर विद्युत की झालर लगाने के लिए भी लगाई जाएंगी। आज शाम मंदिर आकर्षक विद्युत झालरों की रोशनी से जग-मग रहेंगे। घरों में महिलाओं ने शिव की आराधना के लिए तैयारियां की हैं। महादेव को प्रसन्न करने के लिए पूजा अर्चना की थालियां सजाई र्गइं। शहर व देहात के शिव मंदिरों पर शिव भक्त कोई दूध तो कोई गंगाजल से अभिषेक करेगा। रविवार की शाम बाजार मेें बेल-पत्र, फूल, माला, धतुरा, भांग, काले तिल, फल आदि की खूब बिक्री हुई। जो लोग आज व्रत रहेंगे उन्होंने व्रत का सामान भी खरीदा।
सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस रहेगी सतर्क
सावन के तीसरे सोमवार को लेकर पुलिस ने भी रूपरेखा तैयार कर ली है। मंदिरों परिसर के अलावा आसपास भी पुलिस की तैनात किया जाएगा। इसके लिए अफसरों के निर्देश पर ड्यूटी चार्ट बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिनेश कुमार पी, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें