फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार से गंगाजल लेकर पहुंचे कांवड़िए

Tue, 17 Feb 2015 07:31 PM IST
माधोटांडा।
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार से गंगाजल लेकर पहुंचने पर कांवड़ियों का भव्य स्वागत किया गया। डैम से जमीन पर लेटकर मंदिर पहुंचे कांवड़ियों ने जलाभिषेक किया।
विज्ञापन

क्षेत्र के गभिया, पुरैना महाराजपुर, रमनगरा सहित कई गांव से करीब 72 श्रद्धालु एक सप्ताह पूर्व गंगाजल लेने हरिद्वार रवाना हुए थे। मंगलवार को सभी कांवड़िए जल लेकर क्षेत्र में पहुंचे। उनके वापस पहुुुंचने की सूचना पर गांव वालों ने सुंदरनगर पहुंचकर उनका स्वागत किया। सभी को तिलक लगाकर फूलमालाएं पहनाई गईं। इसके बाद कांवड़िए डैम से जमीन पर लोटते हुए शिव मंदिर तक पहुंचे। यहां सभी ने बारी-बारी से जलाभिषेक किया। इसको लेकर गांव में उत्सव का महौल रहा। कांवर लाने और स्वागत करने वालों में प्रमुख रूप से रवि, सूरज, मनोज, राकेश, संजय भूदेवदास, सुशांत, विश्वजीत, साधन सहित कई लोग मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें