फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: कांवड़ियों को ढाबों पर उचित दामों पर मिले गुणवत्ता युक्त भोजन

Fri, 07 Jul 2023 12:01 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। श्रावण माह में कांवड़ियों को ढाबों पर गुणवत्ता युक्त भोजन मिले और उनसे मनमाने पैसे न वसूले जाएं, इसके लिए सिटी मजिस्ट्रेट ने अभिहित अधिकारी को ढाबा संचालकों के साथ बैठक करने के निर्देश दिए हैं। उनसे कहा है कि ढाबों पर खान-पान की वस्तुओं की सूची लगवाएं और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए लगातार नमूने लें।
विज्ञापन

सिटी मजिस्ट्रेट सुनील सिंह ने कहा कि ढाबों पर खान-पान के कांबड़ियों से मनमाने पैसे न वसूले जाएं। इसके लिए मूल्य सूची लगवाई जाए। गुणवत्ता परखने के लिए समय-समय पर नमूने लिए जाएं। जिला अभिहित अधिकारी शशांक त्रिपाठी को कांवड़ियों के रूट पर मौजूद ढाबा संचालकों के साथ बैठक कर उन्हें कांवड़ियों को उपलब्ध होने वाली खाद्य सामग्री की गुणवत्ता से कोई समझौता न करने की हिदायत देने को कहा। ढाबों पर निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई भी परखी जाए।
00
दो सेक्टरों में बांटा गया शहर
कावड़ियों के पवित्र नदियों से जल लेकर आने का सिलसिला आरंभ हो चुका है। प्रशासन ने भी सारी तैयारी कर ली हैं। सिटी मजिस्ट्रेट सुनील सिंह ने बताया शहर को दो सेक्टरों में बांटा गया है। तय रूट से ही कांवडियों को शिवालय तक आने-जाने की अनुमति रहेगी। वह खुद नोडल अधिकारी के रूप में कांवड़ियों की सहूलियतों और सुरक्षा पर नजर रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें