फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: कृषि विभाग करेगा 44 हजार पौधों का रोपण

Thu, 06 Jul 2023 11:56 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। कृषि विभाग आठ जुलाई को विकास खंड क्षेत्र के सभी गांवों में विभिन्न प्रजातियों के 44 हजार पौधे रोपेगा। सहायक विकास अधिकारी (कृषि) बसंतलाल ने बताया कि आठ जुलाई को ग्राम पंचायतों की खाली भूमि पर कृषि विभाग के कर्मचारी ग्राम प्रधानों के सहयोग से यूकेलिप्टस, नीम, शीशम, सागौन आदि के पौधों का रोपण कराएंगे। पौध वन विभाग मुफ्त उपलब्ध कराएगा। पौधारोपण का वीडियो भी बनाया जाएगा। अभियान में कृषि विभाग के 11 कर्मचारियों को लगाया जाएगा। पौधों की सुरक्षा की जिम्मेदारी ग्राम प्रधानों को सौंपी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें