फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: कांवरथी सेवादल कराएगा 21 कन्याओं का विवाह

विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। कांवरथी सेवादल 16 जनवरी को अग्रवाल सभा भवन में 21 गरीब कन्याओं का विवाह कराएगा।
विज्ञापन

बैठक में तय किया गया कि जिन गरीब कन्याओं का विवाह कराया जाएगा, उनका पंजीकरण पांच दिसंबर से शुरू किया जाएगा। सेवादल की ओर से उपहार भी दिए जाएंगे। तय हुआ कि विवाह से पहले सामूहिक बरात भी निकाली जाएगी। कार्यक्रम के निमंत्रण पत्र छपवाए जाएंगे। बैठक की अध्यक्षता सेवादल के अध्यक्ष विजय ओम गुप्ता ने और संचालन मंत्री अनुज मित्तल ने किया। बैठक में सेवादल के उपाध्यक्ष मोहन सिंघल, अवधेश अग्रवाल, कोषाध्यक्ष अनूप अग्रवाल, सह मंत्री मनोज गोयल, आदेश अग्रवाल और राकेश अग्रवाल मौजद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें