फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर को हराकर  मेरठ फाइनल में

Wed, 18 May 2016 11:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
विज्ञापन
खेलकूद - फोटो : pilibhit, beureu
विज्ञापन
सरदार इंदरजीत सिंह मेमोरियल राज्य स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट के पांचवें दिन मेरठ और कानपुर की टीम के बीच सेमी फाइनल मैच खेला गया, जिसमें 24 रन से कानपुर को हराकर मेरठ की टीम ने फाइनल में जगह बना ली। दर्शकों ने मैच का जमकर लुत्फ उठाया। पूरा स्टेडियम रोमांचक मैच देखने के लिए ठसाठस भरा दिखाई दिया।
विज्ञापन

बुधवार सुबह मेरठ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। पहला विकेट शुरूआत में ही गिर गया, जिसके बाद खिलाड़ी गौरव सिरोही और अजहर अली ने बेहतरीन रनों की साझेदारी की। सिरोही ने लगातार तीसरे मैच में अर्धशतक ठोंका। उसने बेहतरीन 61 रन बनाए। जिसमें सात चौके शामिल रहे। दूसरे बल्लेबाज अजहर अली ने सर्वाधिक 70 रन टीम के खाते में जोड़े। दोनों के आउट होने के बाद ज्यादा देर तक खिलाड़ी विकेट संभालने में कामयाब नहीं रह सके। आकाश चौहान 20, विपिन ढाका 6, सनी भाटी ने नॉट आउट 32 रन बनाए। मेरठ की टीम ने चालीस ओवर में 203 रन बना सकी। एक बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी कानपुर की टीम की शुरूआत कुछ खास नहीं रही। कानपुर की टीम के  खिलाड़ी एकाएक आउट होते चले गए। अंत में कानपुर की टीम नौ विकेट खोकर 179 रन ही बना सकी। मेरठ की टीम 24 रन से मैच जीतकर फाइनल में जगह बनाने  में सफल रही। मेरठ टीम के खिलाड़ी अंकुर चौहान को मैन आफ द मैच चुना गया। अंकुर ने कानपुर टीम के महत्वपूर्ण चार विकेट झटककर मेरठ को जीत दिलाने में अहम योगदान निभाया। मुख्य अतिथि संजय अग्रवाल ने उनको चेक और ट्राफी देकर पुरस्कृत किया। कमेटी के सदस्य सुहैल बख्श ने बताया कि 19 मई को दूसरा सेमी फाइनल मैच मुरादाबाद और बिजनौर की टीम के बीच सुबह साढ़े सात बजे से खेला जाएगा। इस अवसर पर बी क्लीफर्ड, चिरंजीव गौड़, सुशील शर्मा, अजय सूरी, रियाज, अर्शी, सद्दाम, एहसान, राजेश, विवेक आनंद, केशव आनंद, इमरान, नरेन्द्र, फैजान, रेहान, रिजवान, मनोज आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें