फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: वन्यजीव के हमले में गई थी कन्हैया की जान

Wed, 01 Jan 2025 12:22 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। हजारा थाना क्षेत्र के गांव रामनगर के किसान कन्हैया उर्फ अजय सिंह की मौत वन्यजीव के हमले में हुई थी। पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है। वहीं, वन विभाग के अधिकारी क्षेत्र में बाघ की मौजूदगी से इन्कार कर रहे हैं। रेंजर का दावा है कि जांच में बाग के पग चिह्न आसपास नहीं मिले। संभव है कि किसी छोटे वन्यजीव के हमले में ग्रामीण की जान गई हो। पुलिस ने पोस्टमाॅर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

हजारा थाना क्षेत्र के गांव रमनगरा से करीब दो किलोमीटर दूर गांव निवासी शिवनाथ के खेत में गांव के कन्हैया उर्फ अजय सिंह का अधखाया शव रविवार शाम को मिला था। अजय सिंह पांच दिन पहले खेत पर जाने की जानकारी देकर घर से निकले थे। शव मिलने के बाद संपूर्णानगर रेंज की टीम रविवार शाम को घटना स्थल पहुंची थी, मगर अंधेरा होने पर टीम को बाघ के पग चिह्न नहीं मिले थे।
सोमवार को भी वन विभाग की टीम को आसपास न तो बाघ के पग चिह्न मिले और न ही उसकी लोकेशन। पुलिस शुरू से बाघ के हमले में कन्हैया की मौत होने का तर्क दे रही है। पुलिस का दावा है कि गांव के लोग पिछले कई दिनों से क्षेत्र में बाघ मौजूद होने की बात कह रहे हैं। हजारा एसओ प्रकाश सिंह ने बताया कि कन्हैया सिंह की पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट में भी वन्यजीव के हमले की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

वहीं, रेंजर अनिल कुमार ने बताया कि कन्हैया का शव मिलने के बाद दो दिन तक टीमों ने घटनास्थल के आसपास बाघ के पग चिह्न तलाशे। टीम को न तो बाघ के पग चिह्न मिले और न ही उसकी लोकेशन। हो सकता है कि कन्हैया का शव खेत में पड़ा हो, तब छोटे वन्यजीवों ने शव को खा लिया हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें