जिला सपा कार्यालय पंहुची प्रदेश अध्यक्ष रीबू श्रीवास्तव व मौजूद पदाधिकारी । संवाद
पीलीभीत। महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष रीबू श्रीवास्तव ने कमलेश परिहार को महिला सभा का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया है। शनिवार को वह यहां पार्टी कार्यालय पहुंची। जहां कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत व अभिनंदन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि वह जिला स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक संगठन में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाकर 2024 का लक्ष्य पूरा करेंगी। कमलेश परिहार इससे पहले महिला सभा की जिलाध्यक्ष भी रह चुकी हैं। कार्यक्रम में सपा जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गा समेत तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे। संवाद