फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनाकोट गांव में मुख्य मार्ग के निकट बनेगा तहसील का पहला फायर स्टेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
कलीनगर। माधोटांडा-खटीमा मार्ग पर स्थित मैनाकोट गांव की सीमा में कलीनगर तहसील क्षेत्र का पहला फायर स्टेशन बनेगा। डीएम के निर्देश पर राजस्व और पुलिस विभाग ने जगह चिह्नित की थी। शनिवार को एएसपी पवित्र मोहन त्रिपाठी और एसडीएम संदीप यादव ने प्रक्रिया को अंतिम रूप देकर राजस्व कर्मियों को जल्द ही प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश जारी किए।
विज्ञापन

कलीनगर तहसील क्षेत्र में फायर स्टेशन की कमी लंबे समय से महसूस की जा रही थी। खेतों में खड़ी फसलों के साथ नरई में आग लगने की घटनाएं अक्सर होती रहती हैं। आबादी क्षेत्र भी प्रभावित रहता है। फायर स्टेशन न होने से दमकल समय से नहीं पहुंच पाता। पूर्व में क्षेत्रीय लोग ने फायर स्टेशन की मांग भी शुरू की थी, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। इधर शासन के निर्देश के बाद प्रशासन ने भी कार्रवाई को तेज किया है। दो दिन पूर्व एसडीएम कलीनगर के साथ सीओ और दमकल विभाग के जुड़े अफसरों ने माधोटांडा और मैनाकोट गांव में जगह की तलाश शुरू की थी। शनिवार को प्रक्रिया को अंतिम रूप दिया गया। एसडीएम संदीप यादव ने बताया कि शनिवार को एएसपी से वार्ता के बाद फायर स्टेशन के लिए जगह निश्चित कर दी गई है। क्षेत्रीय राजस्व कर्मियों को नियमानुसार प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। जल्द ही प्रस्ताव डीएम के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें