फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: न्यूरानपुर गोरक्षपीठ से आज निकलेगी कलशयात्रा

Sun, 25 Oct 2026 01:08 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
दियोरिया। न्यूरानपुर के शिव मंदिर गोरक्ष पीठ आश्रम में श्रीराम कथा महोत्सव को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। रविवार सुबह 10 बजे भव्य कलशयात्रा निकाली जाएगी। इसमें 300 से 500 कलश शामिल होने की संभावना है। 26 अक्तूबर से तीन नवंबर तक दोपहर एक से शाम पांच बजे तक कथा होगी। कथा व्यास अंजनी शरण महाराज श्रद्धालुओं को कथा सुनाएंगे। प्रतिदिन शाम पांच से सात बजे तक भंडारा होगा।
विज्ञापन

महंत योगी हनुमान नाथ ने बताया कि कलश यात्रा आश्रम से शुरू होकर नूरानपुर, पकड़िया बिंदुआ और बड़ा गांव होते हुए खामघाट के पास माला नदी पहुंचेगी। यहां कलशों में जल भरकर श्रद्धालु वापस आएंगे।
आयोजन समिति के व्यवस्थापक अक्षत चंदेल ने बताया कि कथा के लिए शाहजहांपुर जिले से टेंट का सामान मंगाकर विशाल पंडाल तैयार कराया गया है। व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें