फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काकोरी ट्रेन एक्शन : बच्चों ने निकाली रैली, कलक्ट्रेट और स्कूलों में भी हुए कार्यक्रम

विज्ञापन
बीसलपुर के राजकीय महा विद्यालय के विद्यार्थियों ने निकाली प्रभातफेरी। स्रोत प्राचार्य
विज्ञापन
पीलीभीत। काकोरी ट्रेन एक्शन के शताब्दी महोत्सव को लेकर शुक्रवार को जिले भर में कार्यक्रम हुए। स्कूली बच्चों ने रैली निकाली। शहर के ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज से निकली रैली को डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने हरी झंडी दिखाई। भारत माता की जय के जयकारे लगाते हुए रैली ने शहर के प्रमुख मार्गों पर भ्रमण किया। अफसर भी रैली में शामिल हुए। इसके बाद कलक्ट्रेट के गांधी सभागार में कार्यक्रम हुआ। इस दौरान भाषण, निबंध लेखन, सुलेख लेखन, वाद विवाद आदि प्रतियोगिताओं के विजेता छात्राओं को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

रैली राजकीय ड्रमंड राजकीय इंटर कालेज से सुनगढ़ी होते हुए शहीद दामोदर दास पार्क में पहुंची। जहां रैली का समापन किया गया। इस अवसर पर डीआईओएस राजीव कुमार ने छात्र-छात्राओं को काकोरी ट्रेन एक्शन कांड के बारे में विस्तार से जानकारी दी। डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि आज हमें जो आजादी मिली है वह महान क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली है। हमें उनके आदर्श पर चलकर देश को एक नई दिशा देना है।
अधिकारियों ने शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित कर नमन किया। रैली के बाद गांधी सभागार में लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री का संबोधन सुना गया। इसके बाद भाषण, निबंध लेखन, सुलेख लेखन, वाद विवाद आदि प्रतियोगिताओं के विजेता छात्राओं को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। डीएम समेत अन्य अधिकारियों ने स्वतंत्रता सेनानियों एवं शहीदों के परिजनों का फूल माला पहनाकर स्वागत किया और शाल ओढ़ाकर व शील्ड देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन



देहात क्षेत्रों में भी निकली गई प्रभातफेरी
बीसलपुर। राजकीय महाविद्यालय में शुक्रवार को काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी समापन समारोह हुआ। इस मौके पर छात्र-छात्राओं ने प्रभातफेरी निकाली। प्राचार्य डॉ, अलका मेहरा ने महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर निबंध प्रतियोगिता हुई। जिसमें दक्ष प्रथम, अदिति गुप्ता द्वितीय एवं नंदिनी को तृतीय स्थान प्राप्त करने पर पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर भारतीय स्वतंत्रता संघर्ष पर आधारित एक लघु फिल्म आजादी का प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. विकास प्रधान ने किया।

बरखेड़ा। काकोरी कांड की याद में उच्च प्राथमिक विद्यालय खजूरिया पचपेड़ा में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्कूल के छात्र-छात्राओं ने शहीदों को नमन करते हुए देशभक्ति के गीत गाए। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक फैसल हुसैन ने काकोरी कांड के बारे में बच्चों को विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में रामकिशोर, आशा सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा। संवाद


उपाधि महाविद्यालय में हुई गोष्ठी
उपाधि महाविद्यालय में काकोरी ट्रेन एक्शन के शताब्दी समारोह समापन पर एक विचार गोष्ठी हुई। प्राचार्य दुष्यंत कुमार ने विद्यार्थियों को काकोरी ट्रेन एक्शन पर विस्तार से जानकारी दी। पूर्व प्राचार्य प्रोफेसर सत्येंद्र नारायण ने काकोरी ट्रेन एक्शन की भूमिका पर चर्चा की। अर्थशास्त्र विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डाॅ. अनुपम पाण्डे ने विद्यार्थियों से तकनीकों का फायदा उठाकर स्वहित और राष्ट्रहित हेतु दृढ़ संकल्पित रहने को कहा।
कार्यक्रम का संचालन मुकुल अग्रवाल ने किया। इसके अलावा शहर के अंगूरी देवी सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर काॅलेज में काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी महोत्सव के समापन समारोह में काकोरी के नायकों पर आधारित भाषण, निबंध, लेखन, सुलेख, वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन अनीता दीक्षित के निर्देशन में किया गया।

बीसलपुर के राजकीय महा विद्यालय के विद्यार्थियों ने निकाली प्रभातफेरी। स्रोत प्राचार्य

बीसलपुर के राजकीय महा विद्यालय के विद्यार्थियों ने निकाली प्रभातफेरी। स्रोत प्राचार्य

बीसलपुर के राजकीय महा विद्यालय के विद्यार्थियों ने निकाली प्रभातफेरी। स्रोत प्राचार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें