फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: आज छह केंद्रों पर होगी अवर अभियंता सिविल परीक्षा

Sun, 03 May 2026 12:08 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। शहर में आज छह केंद्रों पर अवर अभियंता सिविल परीक्षा आयोजित होगी। जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग ने परीक्षा को शांतिपूर्ण और नकलविहीन संपन्न कराने के लिए व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं।
विज्ञापन

रविवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित होने वाली परीक्षा के लिए शहर के छह केंद्र निर्धारित किए गए हैं। इनमें ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज, एसएन इंटर कॉलेज, सनातन धर्म बांके बिहारी इंटर कॉलेज और उपाधि महाविद्यालय में कुल 384 परीक्षार्थियों के बैठने की व्यवस्था की गई है। वहीं राजकीय पॉलिटेक्निक में 240 और जीजीआईसी में 288 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।
कुल मिलाकर 2000 से अधिक अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए प्रत्येक केंद्र पर एक-एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों के जरिये निगरानी रखी जाएगी। इसके अलावा 250 से अधिक शिक्षक और कर्मचारियों को परीक्षा ड्यूटी में लगाया गया है, जबकि केंद्रों के बाहर भारी पुलिस बल तैनात रहेगा।
विज्ञापन

परीक्षार्थियों को मोबाइल फोन, ब्लूटूथ, स्मार्ट वॉच, कैलकुलेटर, पेन ड्राइव समेत किसी भी इलेक्ट्रॉनिक गैजेट ले जाने की अनुमति नहीं होगी। अभ्यर्थियों को केवल एडमिट कार्ड, फोटो आईडी और पासपोर्ट साइज फोटो के साथ पानी की बोतल लाने की अनुमति होगी। डीआईओएस राजीव कुमार ने बताया कि परीक्षा को लेकर तैयारी पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें