पीलीभीत। क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी की ओर से दिए गए कार्यों को लेकर वहां का कनिष्ठ सहायक पत्रावली नहीं दे रहा। इसके चलते अन्य लोगों का कार्य प्रभावित हो रहा है। मामले को लेकर क्षेत्रीय आयुर्वेदिक और यूनानी अधिकारी ने डीएम के सामने समस्या को रखा। डीएम ने जांच के निर्देश दिए हैं।
प्रभारी आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. शोभा कश्यप ने करीब एक माह पहले कार्यालय में तैनात लिपिकों को कार्य का आवंटन किया था। अब वहां तैनात कनिष्ठ सहायक संदीप कुमार मौर्य पत्रावली नहीं दे रहा। इसको लेकर मंगलवार को प्रभारी क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. शोभा कश्यप ने कार्यालय के अन्य लोगों के साथ डीएम संजय कुमार सिंह से मुलाकात की।
डीएम को पूरे मामले की जानकारी दी। इसपर डीएम ने अपने स्तर से कार्रवाई करने की बात कही है। क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी ने बताया कि उन्होंने पटल पर मौजूद लोगों को कार्य आवंटन किया था। इसमें ही वित्तीय मामले को लेकर कनिष्ठ सहायक संदीप कुमार मौर्य पत्रावली नहीं दे रहा है। इससे काम प्रभावित हो रहा है।