फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: पीटीआर में जोन में बांटे गए जंगल सफारी के मार्ग

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। पीटीआर के पर्यटन सत्र के दौरान जंगल सफारी के मार्गों को दो जोन में बांट दिया गया है। जिसके तहत महोफ गेट से जाने वाले सैलानियों को सिर्फ जोन एक में भ्रमण करने की अनुमति दी जाएगी। जबकि मुस्तफाबाद से दोनों जोन में जाने की छूट रहेगी। इस निर्णय से व्यवस्थाएं प्रभावित होने की चर्चा तेज हो गई हैं। हालांकि अफसर पहले से चली आ रही व्यवस्थाओं पर अमल करने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन

पीलीभीत टाइगर रिजर्व का प्रमुख पर्यटन स्थल भले ही महोफ रेंज के कोर एरिया में स्थित चूका बीच हो। यहां अन्य भी कई स्थान ऐसे हैं जो आकर्षण का केंद्र बने रहते हैं, लेकिन पीटीआर आने वाले सैलानियों के अनुभव की बात करें तो उन्हें सबसे अधिक रुचि बाघ के दीदार करने की रहती है।
अधिकतर सैलानी पीटीआर के बाघों के करीब से दीदार करने के लिए यहां पहुंचते हैं। इसके लिए सैलानी दो से तीन दिन तक यहां रुककर नियमित सफारी करते हैं। बाघ न दिखने पर सैलानियों की मायूसी साफ झलकती है।
विज्ञापन

इधर पीटीआर प्रशासन की ओर से सैलानियों की सुविधा के लिए इस बार महोफ रेंज के गेट नंबर एक से भी बुकिंग की सुविधा शुरू की गई है। इसके बाद अब सैलानी महोफ से भी जंगल सफारी की सैर कर पा रहे हैं, लेकिन अफसरों ने नए नियमों पर जोर देना शुरू कर दिया है।
अफसरों ने जंगल सफारी के मार्गों को दो जोन में बांट दिया है। हालांकि यह सुविधा पहले से थी, लेकिन इधर अफसरों ने महोफ गेट से जाने वाले सैलानियों को सिर्फ जोन एक में घुमाने की छूट दी है। जबकि मुस्तफाबाद से जाने वाले सैलानी दोनों जोन में घूम सकते हैं। इससे व्यवस्थाएं प्रभावित होने की चर्चा बढ़ गई है। सूत्रों की माने तो सैलानी भी इस आदेश से मायूस हैं।
विज्ञापन

00
यह नियम पिछले साल ही चल रहा है। महोफ से आने वाले सैलानी जोन एक में ही जा सकेंगे। जबकि मुस्तफाबाद से जाने वाले सैलानी दोनों जोन में जा सकेंगे।
- मनीष सिंह, डीएफओ पीटीआर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें