फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: न्यायिक अधिकारियों को स्मृति चिह्न भेंट कर दी विदाई

Tue, 27 Oct 2026 12:25 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
न्यायिक अधिकारियों को स्मृति चिह्न भेंट कर दी विदाई
विज्ञापन
पीलीभीत। गैर जनपद स्थानांतरित परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश संजीव कुमार सिन्हा और पदोन्नति के बाद गैर जनपद जा रहे अपर सत्र न्यायाधीश महेंद्र श्रीवास्तव के सम्मान में अधिवक्ता संगठनों की ओर से सोमवार को विदाई समारोह आयोजित किया गया। जिला एवं सत्र न्यायाधीश रविंद्र कुमार की अध्यक्षता में हुए समारोह में न्यायिक अधिकारियों और अधिवक्ताओं ने दोनों अधिकारियों को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन

समारोह में दोनों अधिकारियों को स्मृति चिह्न और शॉल भेंट किए गए। माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया गया। इस दौरान न्यायिक अधिकारियों और अधिवक्ताओं ने उनके कार्यकाल को याद करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस मौके पर अपर सत्र न्यायाधीश राम किशोर, स्पेशल जज अनु सक्सेना, अपर सत्र न्यायाधीश श्वेता दीक्षित, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मंगल देव सिंह, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सुंदर पाल, अधिवक्ता बीडी पांडेय, धीरेंद्र मिश्र, विमल कुमार सिंह, अश्वनी अग्निहोत्री, आलोक नगाइच, अशोक बाजपेयी और जीएल वर्मा समेत अन्य न्यायिक अधिकारी व अधिवक्ता मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें