फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्वाइनिंग तो कर ली, चार्ज लेने से कतरा रहे वीडीओ

Thu, 07 Apr 2016 11:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम आदेश पर ग्राम विकास अधिकारियों (वीडीओ) ने कार्रवाई के डर से नए तैनाती स्थल पर ज्वाइनिंग तो कर ली लेकिन सात दिन बीतने के बाद भी अधिकांश ने चार्ज नहीं लिया है। इससे ग्राम पंचायतों में विकास कार्य ठप हैं।
विज्ञापन

एक ही स्थान पर लंबे समय से जमे ग्राम पंचायत और ग्राम विकास अधिकारियों को पिछले दिनों डीएम ने लॉटरी सिस्टम से पर्ची निकाल कर दूसरे ब्लाकों में तैनाती दी थी। फरवरी के अंतिम सप्ताह में हुई इस कार्रवाई के बाद आठ मार्च को लिखित आदेश जारी हुआ लेकिन वीडीओ ने इसे हवा में उड़ा दिया। इसके बाद सीडीओ की 31 मार्च तक ज्वाइन न करने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी के बाद आनन फानन में सभी वीडीओ ने नए ब्लाकों में ज्वाइन कर लिया। 31 मार्च की शाम तक सभी ब्लाकों से वीडीओ की ज्वाइनिंग रिपोर्ट जिला मुख्यालय को प्राप्त भी हो गई लेकिन सात दिन बीतने के बाद भी अधिकांश वीडीओ ने न तो पुराना चार्ज छोड़ा है और न नए स्थान पर चार्ज लिया है। वीडीओ के कार्यभार ग्रहण न करने से ग्राम पंचायतों में विकास कार्य अटके पड़े हैं।

नए स्थानों पर ज्वाइनिंग के बाद अब कार्यभार भी ग्रहण कराया जा रहा है। बरखेड़ा ब्लाक में चार्ज हो भी चुके हैं। एक दो दिन सभी को चार्ज दिला दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- इंद्रदेव द्विवेदी, सीडीओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें