फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नियुक्ति पत्र पाकर झूमीं प्रशिक्षु शिक्षिकाएं

Tue, 20 Jan 2015 11:53 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
बीएसए कार्यालय में सोमवार को प्रशिक्षु शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देने की प्रक्रिया शुरू की गई थी। जिसमें पहले दिन प्रशिक्षु शिक्षकों ने अपने मूल अभिलेख और अन्य दस्तावेज जमा किऐ थे। इधर मंगलवार का प्रशिक्षु शिक्षिकाओं को नियुक्ति बांटे जाने की प्रक्रिया शुरू की गई। नियुक्ति पत्र पाने को लेकर जनपद के अलावा गैर जनपदों से आई प्रशिक्षु शिक्षिकाओं और उनके परिजनों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। निर्धारित समय से करीब चार घंटा देरी यानि दोपहर करीब ढाई बजे से नियुक्ति पत्र बांटने की कार्रवाई शुरू की गई। नियुक्ति पत्र मिलने की जानकारी पर परिसर में मौजूद प्रशिक्षु शिक्षिकाएं बड़ी तादाद में गेट पर जा पहुंची। बीएसए अंबरीष कुमार यादव ने एक प्रशिक्षु शिक्षिका को नियुक्ति पत्र देकर वितरण का कार्य शुरू कराया। देर शाम तक 160 प्रशिक्षु शिक्षिकाओं को नियुक्ति पत्र बांटे गए। इस मौके पर बीईओ उमेश गौतम, पीएस राना, सत्यदेव, संजय सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


128 ने जमा किए अभिलेख
इधर जिन प्रशिक्षु शिक्षकों ने सोमवार को अपने मूल अभिलेख जमा नहीं किए थे। मंगलवार को उन सभी प्रशिक्षु शिक्षकों ने परिसर में लगे छह काउंटरों पर अपने मूल अभिलेख व अन्य दस्तावेज जमा किए। देर शाम तक करीब 128 प्रशिक्षु शिक्षकों ने अभिलेख जमा किए।

आज प्रशिक्षु शिक्षकों को बांटे जाएंगें नियुक्ति पत्र
बीएसए अंबरीष कुमार यादव ने बताया कि 21 जनवरी को प्रशिक्षु पुरुष शिक्षकों को नियुक्ति पत्रों को वितरण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि नियुक्ति पत्रों का वितरण दोपहर 12 बजे के बाद किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें