भगवंतापुर संकुल की मझारा में हुई संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं में संकुल के 21 प्राथमिक व 10 उच्च प्राथमिक विद्यालय के बच्चों ने भाग लिया।
प्राथमिक स्कूल के बच्चों की दौड़ प्रतियोगिता में सौ मीटर की दौड़ में बालक वर्ग के गोविंद, अजम, विकास, बालिका वर्ग में लक्ष्मी, मनीषा, शोभा, दो सौ मीटर की बालिका वर्ग की दौड़ में सूरज लक्ष्मी, चार सौ मीटर बालक वर्ग की दौड़ में गोविंद, परगट सिंह, बालिका वर्ग में इशरवती, जयंती, पूजा ने बाजी मारी। कबड्डी प्रतियोगिता में बालक वर्ग में धुरिया पलिया और बालिका वर्ग में खजुरिया के बच्चों ने बाजी मारी। खो-खो में बालक वर्ग में हासिम एंड पार्टी, बालिका वर्ग में नेहा एंड पार्टी विजयी रही। उच्च प्राथमिक स्कूल बालक वर्ग की सौ मीटर व दो सौ मीटर दौड़ प्रतियोगिता में बालक वर्ग के लावेन्द्र मझारा व बालिका वर्ग में फैजुल्लागंज स्कूल की रोशनी ने प्रथम स्थान पाया। चार सौ मीटर दौड़ में बालक वर्ग के मुरारीलाल, बालिका वर्ग में ममता, छह सौ मीटर दौड़ में बालक वर्ग के विकास व बालिका वर्ग में अंशु ने बाजी मारी। कबड्डी में बालक वर्ग में मझारा स्कूल के लावेन्द्र एंड पार्टी व बालिका वर्ग में धुरिया पलिया के बच्चे विजयी रहेे। वहीं बालक वर्ग में हुई खो-खो प्रतियोगिता में लावेेन्द्र एंड पार्टी व बालिका वर्ग में खुशबू एंड पार्टी, लंबी कूद में बालक वर्ग के लखवेन्द्र और बालिका वर्ग में राजवती प्रथम स्थान पर रहीं। प्रतियोगिता संकुल प्रभारी सूर्य प्रकाश गंगवार की देखरेख में हुई। संचालन ओमशर्मा, मुकेश सिंह ने किया। निर्णायक मंडल में गीता सक्सेना, रईस खां, मुकेश, अंशु ङ्क्षसह, अर्जुन सिंह, अशोक कुमार, अमित पांडेय आदि थे।
जमुनिया। गांव में हुई संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का शुभारंभ स्काउट अध्यापक ओमप्रकाश एवं लक्ष्मी देवी शर्मा ने किया। यहां 50 मीटर दौड़ में पल्लवी व रवि मंडल, 100 मीटर मे शिवसागर व प्रीति, 200 मीटर में सुमित व प्रियंका और 400 मीटर में कल्पना व सूरज प्रथम रहे। संचालन रविकांत शुक्ल और निर्देशन जमुनिया संकुल प्रभारी शंकुतला देवी ने किया। यहां गीता, सर्वेश गंगवार, रविंद्र कुमार, उपेंद्र मिश्रा, राजेंद्र कुमार, निधि यादव, राजेद्र कुमार, ब्रजबाला, सूर्य प्रकाश गंगवार, नरेंद्र, संतोष, सुशीला आदि थे।