फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कस्बे में गूंजा जो बोले सो निहाल सत श्रीअकाल

Mon, 04 Jan 2016 11:27 PM IST
majola
विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुद्वारा श्रीकलगीधर सिंह सभा से भव्य नगर कीर्तन निकाला गया। बड़ी संख्या में संगत में इसमें प्रतिभाग किया। कस्बे के विभिन्न मार्गों और क्षेत्र के प्रमुख गुरुद्वारों से होते हुए नगरकीर्तन वापस गुरुद्वारा पहुंचकर समाप्त हुआ।
विज्ञापन

गुरुपर्व के उपलक्ष्य में सोमवार को बड़ी संख्या में टनकपुर रोड स्थित गुरुद्वारा श्रीकलगीधर सिंह सभा में एकत्र हुए। यहां से करीब 9.30 बजे जो बोले सो निहाल सत श्रीअकाल के उद्घोष के साथ नगर कीर्तन प्रारंभ हुआ। इसमें सबसे आगे मोटरसाइकिलों से युवा चल रहे थे उसके पीछे स्कूली बच्चे थे। बच्चों के पीछे महिलाएं झाडू लगाकर चल रही थीं जिनके पीछे पंच प्यारे चल रहे थे। नगरकीर्तन के बीच गुरू महाराज की सवारी थी, जिस पर लोग पुष्पावर्षा करते हुए चल रहे थे। गुरु महाराज की सवारी के पीछे संगत वाहो वाहो गोन्विद सिंह आपे गुरु चेला का कीर्तिन करते चल रही थी। कस्बे के विभिन्न मार्गों पर भ्रमण के दौरान लोगों ने नगरकीर्तन कर स्वागत किया और संगत को जलपान कराया। पुलिस चौकी चौराहे पर गतका पार्टी ने हैरतअंगेज करतब दिखाये। उसके बाद नगर कीर्तन डूनीडाम मार्ग से होते हुऐ ग्राम गिधौर पहुंचा। यहां आरा मिल पर स्वागत किया उसके बाद नगरकीर्तन लैलपुरी, अलमापुर गुरुद्वारा होते हुए टाडा विजैसी गुरुद्वारे पहुंचा। यहां लंगर का आयोजन किया गया। शाम को कस्बा स्थित गुरुद्वारे पहुंचकर नगरकीर्तन समाप्त हुआ।

शहर में आज से शुरू होगी प्रभातफेरी
दशम गुरु गुरु गोविंद सिंह के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में मंगलवार से शहर में प्रभातफेरी निकाली जाएगी। छतरी चौराहा स्थित गुरुनानक दरबार से मंगलवार को सुबह 5.30 बजे प्रारंभ होकर प्रभातफेरी मधुबन कॉलोनी पहुंचेगी। गुरुद्वारा के प्रधान बलवीर सिंह ने बताया कि बुधवार को प्रभातफेरी राजाबाग कॉलोनी जाएगी। प्रभातफेरियों का यह क्रम 15 जनवरी तक चलेगा। 14 जनवरी को अखंडपाठ रखा जाएगा और 16 जनवरी को भोग के साथ पाठ का समापन होगा और गुरु पर्व मनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें