फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

21 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण

Mon, 29 Dec 2014 11:34 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला पंचायत परिसर में राज्यमंत्री ने वर्ष 2014-15 राज्यवित्त आयोग की 1.46 करोड़ रुपये की लागत की 21 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि जिला पंचायत सिर्फ मंडल में ही नहीं बल्कि प्रदेश में प्रथम स्थान पर है। उन्होंने केंद्र सरकार पर भड़ास निकालते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने विकास कार्य के नाम पर धेला भी नहीं दिया। केंद्र सरकार ने प्रदेश के विकास की गति तेज करने के बजाए रोकने का काम किया है। यदि प्रदेश सरकार को केंद्र सरकार ईमानदारी से बजट देती तो आज उत्तरप्रदेश देश का प्रथम सूबा बनने की ओर अग्रसर होता। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष रुकैय्या आरिफ ने की। इस मौके पर अमित पाठक, मनोज तोमर, आरके शर्मा, मुजीबुल हक, शरद त्रिवेदी, मुर्तजा अली, राजेश शर्मा, विजय शंखधार, सुरेश राठौर, पवनदीप सिंह, इंद्रजीत वर्मा, अजय सिंह समेत तमाम जिला पंचायत कर्मी मौजूद रहे। इधर जिला पंचायत कर्मचारी संघ के अध्यक्ष ललित नंदन गंगवार के नेतृत्व में कर्मचारियों ने राज्यमंत्री का अभिनंदन किया।
विज्ञापन


यहां होंगे कार्य
-अमरिया में 79.40 लाख से होगा 13 सड़कों का निर्माण
- पूरनपुर में 20 लाख से बनेंगी दो सड़क
- ललौरीखेड़ा में 37.65 लाख से बनेंगी पांच सड़कें
- मरौरी में नौ लाख रुपये की लागत से बनेगी एक सड़क
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें