फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीमा अभिकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

Mon, 29 Dec 2014 11:30 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
बीमाकर्मी संघ के तत्वावधान में सोमवार दोपहर तमाम बीमा अभिकर्ता एलआईसी भवन गेट पर एकत्र हुए। यहां अभिकर्ताओं ने एफडीआई वृद्धि के विरोध में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। इस दौरान कहा गया कि एफडीआई संबंधी अध्यादेश से देश को भारी आर्थिक क्षति पहुंचेगी। इससे राष्ट्र निर्माण एवं विकास संबंधी सहयोग के क्षेत्र को भी बड़ा धक्का लगेगा। प्रदर्शनकारियों ने एफडीआई संबंधी अध्यादेश तत्काल रद्द करने की मांग की। विकास अधिकारी संगठन ने भी प्रदर्शन में हिस्सा लिया। प्रदर्शन करने वालों में सुधीर कुमार पाठक, पूनम श्रीवास्तव, मनीषा रस्तोगी, बालकराम, धर्मपाल, रामचंद्र, मोहम्मद शरीफ, मृदुलरमण, प्रदीप बाबू, प्रदीप सक्सेना, विनोद आनंद, एके पांडेय, राजेश शुक्ला, देवेंद्र सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें