फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: कार से 20 लाख के जेवरात बरामद

Sun, 20 Aug 2023 12:51 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
जहानाबाद। पुलिस ने शुक्रवार रात रुद्रपुर जा रही कार से करीब 20 लाख रुपये के सोने के आभूषण बरामद किए। कार में सवार लोग आभूषणाें के बारे में कोई जानकारी नहीं दे सके। पुलिस ने आभूषण कब्जे में लेकर कार सीज कर दी।
विज्ञापन

शुक्रवार रात गश्त के दौरान पुलिस ने एक कार को रोका। कार में छह लोग सवार थे। कार सवार पुलिस को देखकर सकपका गए। शक होने पर पुलिस ने गाड़ी की तलाशी ली तो 20 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण बरामद हुए। जहानाबाद इंस्पेक्टर उमेश सिंह सोलंकी ने बताया कि कार बरेली से रुद्रपुर जा रही थी।
कार में रुद्रपुर के अमित रस्तोगी, आदेश रस्तोगी, शिवम शर्मा, योगेश भानु सक्सेना, शरद और शानू सवार थे कार सवार आभूषणोंं के बारे में कोई जानकारी नहीं दे सके। पुलिस ने आभूषणाें को जब्त कर सील कर दिया। इसके साथ ही कार भी सीज कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें