जहानाबाद। दिल्ली मजदूरी करने गए मजदूर की इमारत से गिरने से मौत हो गई। इस बारे में सूचना मिलने के बाद घर में कोहराम मच गया।
कस्बे के मोहल्ला पसियापुर निवासी मोहम्मद रिजवान खान (45) परिवार का पालन-पोषण मजदूरी करके करता था। 27 अप्रैल को कस्बे के ही अपने परिचितों के साथ दिल्ली मजदूरी करने गया था। बुधवार की दोपहर के समय वह एक बिल्डिंग पर मजदूरी कर रहा था। अचानक नीचे गिर गया। इससे उसकी मौत हो गई। मृतक का एक बेटा और दो बेटी हैं। पत्नी अस्मत का रो रोकर बुरा हाल है। संवाद